बरेली: एक्शन में SSP बरेली ने गौतस्करों समेत 12 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, अब हर कदम पर पुलिस की रहेगी नजर
बरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें किला थाना क्षेत्र के गोकशी के मामलों में शामिल दो सगे भाई भी शामिल हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, गोकशी, रंगदार