राजातालाब: बाराडीह में पड़ोसियों के हमले में पिता-पुत्र हुए घायल
बाराडीह में पड़ोसियों का हमला, पिता-पुत्र घायल वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश कुमार ने आरोप लगाया है कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाली सोनी देवी, राजेश कुमार तथा सोनी के भाई शशि कुमार एवं सूरज कुमार उनके घर पर पहुंच गए।