कर्वी: चित्रकूट में 'स्कूल चलो अभियान' से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी, जिलाधिकारी ने दिखाई हरि झंडी
चित्रकूट में शनिवार दोपहर 12:30 बजे “स्कूल चलो अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा का संदेश दिया। छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। डीएम पुलकित गर्ग ने शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया। अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं।