छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। GST विभाग के इंफोर्समेंट विंग ने कोंडागांव के फरसगांव स्थित के वी जनरल मे छापा मारा। के वी जनरल के लैपटॉप को अपने कब्जे में लेकर जाँच किया गया।