ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना ने विद्युत विभाग द्वारा बिना सूचना लोड बढ़ाए जाने पर स्थानीय कंपनी बाग में रोष व्यक्त किया
स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई।बैठक में विद्युत विभाग द्वारा जुलाई माह में उपभोक्ताओं के अचानक लोड बढ़ाकर बिलों में वृद्धि करके जेबों पर भार डालने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। और तत्काल स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की।