सिराथू: माता शीतला के शक्तिपीठ मंदिर कड़ा में खेली गई अद्भुत फूलों की होली, भारी संख्या में जमा हुए इलाके के लोग
होली के पहले दिन कौशांबी के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीके से होली खेली गई है।कड़ा कस्बे में माता शीतला का शक्तिपीठ मंदिर है यहां पर भी होली खेली गई है। सोमवार को होली के पहले दिन माता शीतला मंदिर में फूलों की होली खेली गई जिसमें भारी संख्या में पंडा समाज के लोग के साथ इलाके के लोग जमा हुए थे। फूलों के साथ गुलाल को मिलाकर यहां पर हर साल होली खेली जाती है।