सिराथू: होलिका दहन से पहले एसडीएम और सीओ ने सिराथू क्षेत्र में कई जगह का किया निरीक्षण, शराब की दुकानों की जांच की
सिराथू उप जिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा होलिका दहन से पहले रविवार शाम को क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए निकले। इस मौके पर वे दारानगर, कड़ा सहित अन्य जगहों पर पहुंचे, जहां होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शराब की दुकानों की जांच करने के साथ ही शराब दुकानदारों को दिशा-निर्देश भी दिए।