शामली: गढीपुख्ता के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी युवक की हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू
Shamli, Shamli | Jun 28, 2026 रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे शामली जनपद के गढीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला रविदास पुरी निवासी कथित तौर पर जावेद नाम के युवक की हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई । इस मामले में पुलिस कार्यालय शामली द्वारा बताया गया कि प्रकरण में थाना गढीपुख्ता पर जांच प्रचलित है और जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।