पीपलदा: अयाना कस्बे में फटाखा फोड़ने वाली तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकिल का वीडियो आया सामने, पुलिस ने किया ज़ब्त
Pipalda, Kota | Oct 1, 2024 अयाना क़स्बे में फटाखे फोड़ साइलेंसर वाली तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकिल का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गयी। पुलिस ने इसे आज दोपहर में जप्त किया है। इटावा डिप्टी शिवम जोशी के निर्देश पर अयाना पुलिस ने इस मोटरसाइकिल को जप्त कर कार्यवाही की है। पूरे इटावा सर्किल में पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर सख़्ती बरती जा रही है।