पीपलदा: कोटा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने इटावा क्षेत्र में थाने का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश
Pipalda, Kota | Sep 29, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर आज इटावा सर्किल के दौरे पर रहे जहॉ उन्होंने इटावा थाने का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कानून व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के इटावा थाने पर पहुँचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इस मौके इटावा व्यापार मंडल की ओर पुलिस अधीक्षक के इटावा आने पर उनका साफा बंधवाया।