धौलाना: सर्वोदय नगर में पिछले 15 दिनों से पानी न आने पर क्षेत्रवासी महिलाओं ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के सर्वोदय नगर में पिछले 15 दिनों से पानी ने आने से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है।जिन्होंने नगर पालिका परिषद पिलखुवा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिलाओ को कहना है कि करीब 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा। जिसकी वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों व दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।