गोरखपुर: पौधरोपण महायज्ञ के चलते रविवार को स्थगित रहेगा जनता दर्शन, सीएम ने लोगों से की अपील- सभी लोग मां के नाम पर लगाएं एक पेड़
प्रदेश में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले पौधारोपण महायज्ञ 2026 में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को श्री गोरखनाथ मंदिर,गोरखपुर में प्रातःकाल जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।यह जानकारी श्री गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की तरफ से दी गई है।