ओशियन ग्रैंड होटल में लाखों की फड़, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन!
कानपुर के किदवई नगर स्थित ओशियन ग्रैंड होटल में कथित तौर पर संचालित जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ माह से होटल में जुए की फड़ संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन और एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल में अचानक दबिश दी। पुलिस की एंट्री होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से लाखों रुपये की नकदी, ताश के पत्ते और जुआ खेलने से जुड़ा अन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इस कथित जुए की फड़ के संचालन से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
ताश की बाजी पर खाकी का वार… क्राइम ब्रांच ने एक झटके में खेल बिगाड़ दिया!
📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश
✍️ रजत शर्मा | Ground