कानपुर के हैलट अस्पताल में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली पैनल की केबल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। केबल से धुआं उठता देख आसपास मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए और सुरक्षित स्थान पर हट गए।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड, तकनीकी टीम और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से करीब 10 से 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल के मुताबिक, आग बिजली पैनल की केबल तक ही सीमित रही। शॉर्ट सर्किट के कारण कमरा नंबर 34 की बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित हुई थी, जिसे करीब आधे घंटे के भीतर बहाल कर दिया गया।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और अस्पताल की जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नहीं हुईं। क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #HalletHospital #FireNews #ShortCircuit