ब्यावरा शहर के राधा कृष्ण मंदिर की भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब शाक्यवार समाज के लोगों ने ब्यावरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के द्वारा रोक के बाद भी निर्माण कार्य किए जाने पर कार्रवाई की मांग की।