धौलपुर: धौलपुर में धूमधाम से निकली हनुमानजी की शोभायात्रा
गुरुवार शाम को रामभक्त हनुमत बलबीरा के जन्मोत्सव पर पूरा धौलपुर शहर हनुमानमय हो गया। शोभायात्रा में मानो समूचा शहर ही उमड़ पड़ा। बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि के बीच भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। हाइवे स्थित सती वाले हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए