हज़ारीबाग: यमराज के संदेश से जागे लोग, हजारीबाग में सड़क सुरक्षा का अनोखा अभियान
हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं की अनोखी पहल देखने को मिली। यमराज की तस्वीर और संदेश के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। देश के 600 से अधिक जिलों में अभियान चला चुकी टीम अब हजारीबाग पहुंची है। डीटीओ बैधनाथ कामती ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की मजबूत कोशिश बताया।