हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में किया दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार को शासकीय महाविद्यालय हरसूद में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार शाम को प्राचार्य जयेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद थे।