सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।