झांसी: तोमर ढाबे के पीछे कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव, क्रेन की मदद से शव को निकाला गया बाहर
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के तोमर ढाबा के पीछे कुएं में एक शख्स की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाया और खाट को रस्सी से बांध कर एक शख्स को क्रेन की मदद से कुएं में उतारा गया। फिर जुगाड़ करके किसी तरह लाश को खींचा तानी करके खाट पर रख कर बाहर निकाला गया। वीडियो वहां खेड़े किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।