झांसी: झांसी RTO का AI चैटबोट बंद करेगा दलालों की दुकान, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन फिटनेस की सुविधाएं मोबाइल पर
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 झांसी का परिवहन विभाग दलालों की दुकान पर ताला लगाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने 'AI चैट बोट' तैयार किया है। इसके जरिए कोई भी कहीं से भी परिवहन विभाग की सेवाओं का फायदा ले पाएगा। अभी विभागीय प्रक्रिया जटिल होने के चलते लोगों को परेशान होना पड़ता था। विभाग इस पर तेजी का काम कर रहा है। परिवहन विभाग के बाहर दलालों की दुकानें बीते कई दशक से फल फूल रही हैं।