झांसी: मोठ के पीड़ित ऑटो चालक ने दबंगों द्वारा बार-बार की जा रही मारपीट के खिलाफ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी प्रदीप ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। प्रदीप ने समय करीब दोपहर 2:00 बजे बताया कि वह एक ऑटो चालक है और उसको क्षेत्र के कुछ दबंग लोग उसके साथ आ-कारण मारपीट करते हैं, जिसकी शिकायत वह कई बार मोठ थाने में कर चुका है। उसकी सुनवाई नहीं हुई।