मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, ₹70 हजार के चालान और ट्रक किया ज़ब्त
मऊरानीपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 150 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नशे में वाहन चला रहे 7 चालकों के 70 हजार रुपये के चालान किए गए, जबकि एक ट्रक को सीज कर दिया गया। अभियान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी और ट्रैफिक प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।