22 कैरेट के नाम पर 9–12 कैरेट सोना देने का आरोप, आभूषण दुकान पर ग्राहक का हंगामा मुंगेर: सोने की कीमतों में हालिया तेज़ बढ़ोतरी के बाद लोग अपने पुराने आभूषणों की शुद्धता की जांच करा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर बाजार स्थित लखी नारायण डे की आभूषण दुकान पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ग्राहक ने दुकानदार पर 22 कैरेट के नाम पर