फतेहपुर: हरियाणा से आई युवती ने दूल्हे को सलाखों के पीछे पहुंचाया, शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म, थरियांव का मामला
फतेहपुर जिले थरियांव थाना क्षेत्र के सखियांव मंडा सराय गांव में बारात जाने से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए फिर दूसरी जगह शादी करने जा रहे दूल्हे को फोर्स ने अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बताया जा रहा है कि हरियाणा को रहने वाली एक युवती से फेसबुक से दोस्ती के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया