रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित मंडल टोला में आपसी विवाद में पति के द्वारा पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिया गया। मृतिका गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी रणधीर मंडल की 35 साल की पत्नी फूलो देवी थी।