बुलंदशहर: जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, गुलावठी पुलिस ने छापा मारकर 8 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹58,720 बरामद
बुलन्दशहर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹58,720 की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में 11 अप्रैल को ग्राम बराल के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर छा