डीग: डीग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 235 ग्राम गांजा सहित तस्कर किया गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | May 16, 2026 जिले में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद किया है।