शामली: थानाभवन के बंदागढ़ मोहल्ले में दो गुटों के बीच गैंगवार से लोग सहमे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shamli, Shamli | Jul 13, 2026 शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला बंदागढ़ की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके माध्यम से मोहल्ले में दो गुटों के बीच गैंगवार की जानकारी दी गई है। वीडियो कुछ युवक दौडते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच गैंगवार हुई, जिसके बाद हमलावर शिवकुमार नाम के व्यक्ति को घायल कर फरार हो गए।