नजीबाबाद: नांगल थाना क्षेत्र में युवक पर तमंचे से फायर झोंकने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद
गांव रायपुर खास उर्फ कोटसराय निवासी दिवाकर सिंह ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपनी बैठक पर बैठा था । इसी दौरान दहीरपुर निवासी एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से गांव पहुंचा और रास्ते में 14 वर्षीय मयंक को रोककर उसके ऊपर तमंचा तान दिया।