नसीराबाद: दिलवाड़ा की सम्पर्क सड़क पर गहरे गड्ढे बन रहे हैं, मोड़ पर हादसों की वजह बन रहे हैं, आयेदिन हो रहे हैं हादसे
सोमवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क नहीं मौत का जाल! मोड़ पर गहरे गड्ढे बन रहे हादसों की वजह नसीराबाद से एक गंभीर समस्या सामने आ रही है, जहां दिलवाड़ा मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की संपर्क सड़क पर बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर फूल सागर के पास सड़क के खतरनाक मोड़ पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।