हनुमानगढ़: जिले में अलग-अलग जगह से पुलिस ने 8 मनचलों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिकों को परिजनों के सामने चेतावनी देकर छोड़ा
हनुमानगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रहे थे डिकोय ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगह से 8 मनचलों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो नाबालिकों को उनके परिजनों के सामने चेतावनी देकर छोड़ा गया।