गाज़ीपुर: डीएम अनुपम शुक्ला ने गाजीपुरवासियों से की अपील, कहा- पीएम सूर्यघर योजना के तहत लगवाएं रूफटॉप, मिलेगा बड़ा लाभ
गाजीपुर के आडिटोरियम हाल में पीएम सूर्यघर योजना के तहत मेगा कैंप लगाया गया। जहां पर डीएम अनुपम शुक्ला ने ग़ाज़ीपुर वासियों से अपील की है कि इस योजना सभी लोग लाभ ले। इस योजना के तहत रूफटॉप लगाकर अपनी बिजली बिल को कम कर सकते है। कहा कि जो बिल ढाई से 3 हजार रुपये मंथली आता है वो घटकर 5 से 6 सौ रूपये तक आ जायेगा।