नूह: भड़ंगाका गांव में बारिश के पानी से घिरी गर्भवती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भड़ंगाका गांव के निसार की पत्नी सिहाना ने बच्ची को जन्म दिया. डिलीवरी के समय जब उसको चारपाई पर लेटा कर घर से निकाला गया तो तकरीबन तीन - चार फीट पानी में से उसे चलकर परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।