नूह: चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद, मेवात के बूचड़खानों के विरोध से कराया अवगत
नुह जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने बताया की बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही मेवात क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे बूचड़खाने मुद्दा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा। जान मोहम्मद ने कहा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी बूचड़खाने नियमों से ही संचालित होंगे।