हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ कोर्ट ने जंक्शन में युवक से 9.37 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में युवक के पास से 9.37 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया गया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी के जरिए नशा के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।