मंझनपुर: मोअज्ज्मपुर में अनोखा तिलक समारोह, दूल्हे को माला की जगह पहनाया गया हेलमेट, लोगों ने की सराहना
करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। यहां दूल्हे के स्वागत में फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया गया, जिसे देखकर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है गुहौली बंथरी के रहने वाले वाले लाल बहादुर पुत्र स्व. भैरव लाल सरोज की शादी करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर में होनी है।