देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर कराइकेला में भगवान जगन्नाथ के महा स्नान अनुष्ठान के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भरे कलश लेकर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली।