डुमरांव: डुमरांव में दोपहर में छाया अंधेरा, मौसम ने बदली करवट, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
Dumraon, Buxar | May 4, 2026 डुमरांव में भीषण गर्मी के बीच सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और करीब सवा तीन बजे ही आसमान में घने काले बादल छा जाने से अंधेरा सा छा गया। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को कुछ ही देर में तर-बतर कर दिया। दिन में ही छाए अंधेरे का नजारा लोगों के लिए अनोखा रहा, जिसे कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।