रामपुर: रामपुर पुलिस का ऑपरेशन दहन जारी, 27.958 किलो मादक पदार्थ इन्सीनेटर में नष्ट, एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 मालों का विनिष्ट्रीकरण
Rampur, Rampur | May 19, 2026 रामपुर पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत मंगलवार को मुरादाबाद स्थित सुशीला बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में एनडीपीएस एक्ट के 25 मालों का विनिष्टीकरण कराया। जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में इन्सीनेटर से 27.958 किलो मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इनमें 5.652 किलो चरस, 21.400 किलो डोडा चूर्ण व अन्य नशीले पदार्थ शामिल रहे। ये तस्वीर मंगलवार की दोपहर ढाई बजे की है।