पचपहाड़: भवानीमंडी में बाबा रामदेव जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
भवानीमंडी में बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बैंड बाजे के साथ नृत्य करते हुऐ विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ बाबा रामदेव, डाली, सुगना बाई की मनोरंजक झांकियां बनाई गई। मेघवाल छात्रावास से जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलाकार ने नशा मुक्ति का संदेश दिया।