पचपहाड़: अलावा में किसान शक्ति संगम का हुआ आयोजन
अलावा में किसान शक्ति संगम का आयोजन हुआ जिसमें तहसील प्रचार प्रमुख पवन पाटीदार ने बताया कि जिले से पधारे हुए जल संरक्षण प्रमुख पीरू सिंह ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें किसानों की लागत का उचित मूल्य नहीं मिलने, किसानों की लाभकारी मूल्य न मिलने की समस्या पर ग्रामवासियों से चर्चा की। इसमें तहसील प्रमुख भेरू सिंह, ग्राम समिति अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।