पचपहाड़: भवानीमंडी में किसान भवन और मंडी टीन शेड खाली करने की की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया आक्रोश प्रदर्शन
भवानीमंडी में भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर की अगुवाई में कृषि उपज मंडी के टीन शेड और किसान भवन को खाली करने की मांग को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। जिसमे बताया कि कृषि उपज मंडी के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों के कारण मंडी के टीन शेड को खाली करने के लिए भारतीय किसान संघ कई बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जाती है।