पचपहाड़: भवानीमंडी में रामनगर निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप, ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग
भवानीमंडी में रामनगर निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के सदस्यो के खिलाफ मारपीट कर मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी एवं डिप्टी प्रेम कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है। महिला शाइन खानम ने ज्ञापन मे बताया कि शादी के कुछ सालों बाद उसका पति नशे का आदि हो गया एवं उससे जमकर मारपीट करता है जिससे उनको जान का खतरा है।