बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड पर वेद पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली रोड वेद पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार महिला तबस्सुम उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी आसिफ निवासी ग्राम चकहाता कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।