बड़वानी: बाला बच्चन का भाजपा पर आरोप, 'खरीद-फरोख्त से बनी सरकार', राज्यसभा चुनाव में षड्यंत्र की आशंका
बड़वानी मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन ने बुधवार को बड़वानी में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र कर रही है। बच्चन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।