खंडवा नगर: खंडवा में बच्चों पर टोमेटो फ्लू का कहर, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय
खंडवा में मौसम बदलते ही वायरल फीवर के साथ बच्चों में नई बीमारी टोमेटो फ्लू फैल रही है। हाथ, पैर और मुंह पर लाल दाने दिखने वाले इस रोग को हैंड-फुट-माउथ डिज़ीज़ कहा जाता है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवशंकर गुर्जर ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं, समय पर इलाज और सावधानियों से बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।