खंडवा नगर: टेमी में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, गांव में छाया मातम
खंडवा के ग्राम टेमी में बीती रात तेज रफ्तार कार रांग साइड से आकर सड़क पर टहल रहे राहुल खतवासे और उसके दोस्त अन्नू उर्फ अनुराग को कुचल गई। हादसे में अन्नू की मौके पर और राहुल की अस्पताल में मौत हो गई। कार घर में घुसी पर हताहत नहीं हुआ। आरोपी कार सवार फरार, पुलिस जांच में जुटी। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।