किशनगंज: भंवरगढ़ में घर में घुसा 'साइलेंट किलर' कॉमन करैत, परिवार में मची दहशत
जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे में एक घर में एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले कॉमन करैत के घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सांप को मार दिया। बताया जा रहा है कि घर में काले रंग का चमकदार सांप दिखाई दिया, जिसके शरीर पर सफेद धारियां थीं। सांप को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए।