घाघरा: आदर नीमा ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Jul 2, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के आदर नीमा ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में सलगी भूड़ियाटोली निवासी युवक मंगलेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। जहां थाना एसआई आदित्य कुमार अपने सरकारी वाहन पर घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया। जहां चिकित्सा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया